• Sat. Nov 7th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

तहसील सदर में संपूर्ण समाधान दिवस पर सुनी गईं जनशिकायतें

ByTen News One Desk

Nov 7, 2026
5 Views

तहसील सदर में संपूर्ण समाधान दिवस पर सुनी गईं जनशिकायतें


क्षेत्राधिकारी और एसडीएम ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं, निष्पक्ष एवं समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश


टेन न्यूज़ !! ०७ नवम्बर २०२६ !! डेस्क न्यूज़

शाहजहाँपुर, 7 नवंबर। पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के निर्देशन में शनिवार को तहसील सदर में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी सदर और उपजिलाधिकारी सदर ने जनसुनवाई कर विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना।

जनसुनवाई के दौरान प्राप्त शिकायतों में से कुछ का मौके पर ही निस्तारण किया गया। वहीं, शेष शिकायतों का निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

अधिकारियों ने निर्देशित किया कि जनसुनवाई में प्राप्त प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लेते हुए नियमानुसार कार्रवाई की जाए। शिकायतकर्ताओं की समस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। पुलिस एवं राजस्व विभाग से संबंधित मामलों में आपसी समन्वय स्थापित कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

अधिकारियों ने कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान कराना तथा लोगों को सुगम और पारदर्शी न्याय व्यवस्था उपलब्ध कराना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!