• Sat. Nov 7th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

तिलहर तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस पर सुनी गईं शिकायतें

ByTen News One Desk

Nov 7, 2026
4 Views

तिलहर तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस पर सुनी गईं शिकायतें


एडीएम प्रशासन, एएसपी सिटी और एसडीएम ने दिए समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश


टेन न्यूज़ !! ०७ नवम्बर २०२६ !! डेस्क न्यूज़

शाहजहाँपुर, 7 नवंबर। संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर शनिवार को तहसील तिलहर में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं उपजिलाधिकारी तिलहर ने जनसुनवाई की। इस दौरान अपनी समस्याओं और शिकायतों को लेकर पहुंचे फरियादियों की बात अधिकारियों ने गंभीरतापूर्वक सुनी और संबंधित विभागों के अधिकारियों को शिकायतों का निष्पक्ष, समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए।

अधिकारियों ने निर्देशित किया कि संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लेते हुए प्राथमिकता के आधार पर उसका निस्तारण किया जाए। भूमि विवाद एवं आपसी विवादों से संबंधित मामलों में राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम मौके पर जाकर निष्पक्ष जांच करे तथा नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करे। इससे शिकायतकर्ताओं को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे और उन्हें प्रभावी समाधान मिल सकेगा।

अधिकारियों ने यह भी स्पष्ट किया कि शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही या अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रत्येक प्रकरण की वास्तविक स्थिति का परीक्षण कर गुणवत्तापूर्ण समाधान किया जाए और निस्तारण की कार्रवाई से शिकायतकर्ता को भी अवगत कराया जाए।

संपूर्ण समाधान दिवस का उद्देश्य आमजन की समस्याओं को एक ही स्थान पर सुनकर उनका समयबद्ध एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है, ताकि लोगों को त्वरित न्याय और राहत मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!