• Mon. Nov 9th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस पर किशोर संप्रेषण गृह में विधिक साक्षरता शिविर

ByTen News One Desk

Nov 9, 2026
2 Views

राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस पर किशोर संप्रेषण गृह में विधिक साक्षरता शिविर


टेन न्यूज ।। 09 नवम्बर 2026 ।। डेस्क न्यूज

शाहजहांपुर। राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, शाहजहांपुर के तत्वावधान में किशोर संप्रेषण गृह, पिपरोला में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार पाण्डेय ने राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला।

उन्होंने बताया कि 9 नवंबर 1995 से राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस मनाया जा रहा है। इसका उद्देश्य आर्थिक अभाव के कारण किसी भी व्यक्ति को न्याय से वंचित होने से बचाना और पात्र लोगों को निःशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराना है। उन्होंने राष्ट्रीय लोक अदालतों एवं अन्य वैकल्पिक विवाद निस्तारण माध्यमों के जरिए अब तक देशभर में करीब 24 लाख वादों के निस्तारण की जानकारी दी।

पीएलवी अनिल कुमार वर्मा ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की निःशुल्क सेवाओं की जानकारी दी। उन्होंने निःशुल्क विधिक परामर्श, प्री-लिटिगेशन, मध्यस्थता केंद्र, पीड़ित प्रतिकर योजना, लोक अदालत, स्थायी लोक अदालत और एलएडीसीएस योजना के बारे में बताया। साथ ही टोल-फ्री हेल्पलाइन 1800-1800-5235 के व्यापक प्रचार-प्रसार का आह्वान किया।

कार्यक्रम में किशोर संप्रेषण गृह के बालकों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दीं। विशाल गौतम आजाद ने प्रेरणादायक गीत, सत्यबीर ने देशभक्ति गीत और सौरभ चौधरी ने देशभक्ति कविता प्रस्तुत की।

इस दौरान किशोर संप्रेषण गृह के अध्यापक, अधिकारी, कर्मचारी, बालक तथा पीएलवी सैनिक पाण्डेय और योगेश कुमार मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!