• Fri. Nov 13th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच शुरू हुआ गन्ना पेराई सत्र

ByTen News One Desk

Nov 13, 2026
6 Views

वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच शुरू हुआ गन्ना पेराई सत्र


किसानों को उन्नतशील गन्ना प्रजातियों की बुवाई की सलाह, प्रथम गन्ना आपूर्ति करने वाले किसान हुए सम्मानित


टेन न्यूज़ !! १३ नवम्बर २०२६ !! मुनीश चन्द्र शर्मा फातेगंज पूर्वी बरेली

फतेहगंज पूर्वी। द्वारिकेश शुगर इंडस्ट्रीज लिमिटेड, द्वारिकेश धाम फरीदपुर में मंगलवार को वैदिक मंत्रोच्चारण और विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ गन्ना पेराई सत्र 2026-27 का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर मिल अधिकारियों, कर्मचारियों और क्षेत्र के प्रगतिशील किसानों की मौजूदगी में पेराई कार्य शुरू हुआ।

कार्यक्रम में इकाई प्रमुख अनिल कुमार त्यागी, जिला गन्ना अधिकारी दिलीप कुमार सैनी, गन्ना विभागाध्यक्ष उपेंद्र कुमार उपाध्याय, यांत्रिकी विभागाध्यक्ष बीबी सिंह, उत्पादन विभागाध्यक्ष विशाल सूरी, मानव संसाधन विभागाध्यक्ष सुधीर कुमार सिंह, आईटी हेड सुनील पुनिया और प्रशासन उपप्रबंधक सुशील कुमार सहित मिल के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। सहकारी गन्ना विकास समिति फरीदपुर के अध्यक्ष बल किशोर शर्मा समेत क्षेत्र के प्रगतिशील किसानों ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की।

इकाई प्रमुख अनिल कुमार त्यागी ने कहा कि किसानों की समृद्धि मिल की सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसान केवल गन्ना उत्पादक नहीं, बल्कि चीनी मिल की प्रगति और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की मजबूती के आधार हैं। उन्होंने किसानों के साथ बेहतर समन्वय और पारदर्शी व्यवस्था के माध्यम से समय पर गन्ना खरीद, भुगतान तथा किसान हितों को प्राथमिकता देने का संकल्प दोहराया।

वहीं, गन्ना विभागाध्यक्ष उपेंद्र कुमार उपाध्याय ने किसानों को सलाह दी कि वे गन्ने की कटाई पर्ची मिलने के बाद ही करें। उन्होंने कहा कि किसान मिल को केवल सामान्य एवं स्वीकृत प्रजातियों का ही गन्ना आपूर्ति करें, जिससे उन्हें आपूर्ति में किसी प्रकार की असुविधा न हो।

उन्होंने किसानों से को.शा. 18231, को.शा. 19231, को.लख. 16202, को. 20016 और को. 21012 जैसी उन्नतशील गन्ना प्रजातियों की अधिक क्षेत्रफल में बुवाई करने की अपील की।

कार्यक्रम के दौरान प्रथम गन्ना आपूर्ति करने वाले किसान सोनपाल, ओमपाल, राममूर्ति और ओमप्रकाश को सम्मानित किया गया। अंत में मिल प्रबंधन ने किसानों से नए पेराई सत्र में सहयोग बनाए रखने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!