कन्नौज में सड़क सुरक्षा माह के तहत बांटे गए हेलमेट

डीएम और एसपी ने वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक, हेलमेट पहनने की अपील
टेन न्यूज़ !! १३ नवम्बर २०२६ !! प्रभाष चन्द्र ब्यूरो , कन्नौज, उत्तर प्रदेश।
कन्नौज। जनपद में 13 नवंबर 2026 को सरायमीरा जीटी रोड पर सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करते हुए हेलमेट वितरित किए।![]()
इस मौके पर पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार और क्षेत्राधिकारी शिल्पा वर्मा भी मौजूद रहीं। अधिकारियों ने दोपहिया वाहन चालकों से अपील की कि वाहन चलाते समय अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनें और यातायात नियमों का पालन करें। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता और नियमों का पालन कर दुर्घटनाओं में होने वाली जनहानि को कम किया जा सकता है।
कार्यक्रम के दौरान प्रशासन और पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने वाहन चालकों को सुरक्षित यातायात के लिए नियमों का पालन करने का संदेश दिया।![]()
टेन न्यूज़ कन्नौज से प्रभाष चंद्र की खास रिपोर्ट।