• Sun. Nov 15th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोपी गिरफ्तार

ByTen News One Desk

Nov 15, 2026
9 Views

युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोपी गिरफ्तार


पुवायां पुलिस ने बड़ागांव बिजलीघर के पास से पकड़ा, मुकदमे में दुष्कर्म सहित अन्य धाराएं बढ़ाई गईं


टेन न्यूज़ !! १५ नवम्बर २०२६ !! डेस्क न्यूज़

पुवायां (शाहजहांपुर), 15 नवंबर। पुवायां थाना पुलिस ने युवती को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को रविवार दोपहर बड़ागांव बिजलीघर के पास से पकड़ा। उसके विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, 12 नवंबर को एक महिला की तहरीर पर अफजल पुत्र सल्ले निवासी ग्राम बड़ागांव के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप था कि वह महिला की 20 वर्षीय पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। इस मामले में थाना पुवायां में मुकदमा संख्या 667/26 धारा 87 बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया था।

विवेचना के दौरान पुलिस ने मुकदमे में धारा 319(2), 64(2) और 352 बीएनएस की बढ़ोतरी की। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने रविवार 15 नवंबर को दोपहर 1:05 बजे बड़ागांव बिजलीघर के पास से वांछित आरोपी अफजल (26) को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक रामवीर सिंह, कांस्टेबल जरनैल सिंह और कांस्टेबल विष्णु कुमार शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!