कन्नौज पुलिस लाइन में बाल दिवस पर खेल प्रतियोगिताएं आयोजित

प्रथम वामा पुरस्कार वितरण समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को किया गया सम्मानित
टेन न्यूज़ !! १५ नवम्बर २०२६ !! प्रभाष चन्द्र ब्यूरो ,
कन्नौज। वामा सारथी उत्तर प्रदेश पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में बाल दिवस के अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन में खेल प्रतियोगिताओं एवं प्रथम वामा पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
14 नवंबर को आयोजित कार्यक्रम के दौरान क्षेत्राधिकारी लाइन शिल्पा वर्मा ने वामा सारथी मुख्यालय, लखनऊ से प्राप्त प्रशस्ति पत्र बच्चों को प्रदान किए। इसके साथ ही बाल दिवस पर आयोजित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को भी सम्मानित किया गया।![]()
कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में खेल भावना, अनुशासन, आत्मविश्वास और रचनात्मकता को बढ़ावा देना तथा उनकी प्रतिभा को उचित मंच उपलब्ध कराना रहा। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कन्नौज से प्रभाष चंद्र की खास रिपोर्ट।