तिलहर चीनी मिल के पेराई सत्र 2026-27 का शुभारंभ, मंत्री सुरेश खन्ना ने किया उद्घाटन

कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष, विधायक, एमएलसी, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सहित कई जनप्रतिनिधि रहे मौजूद
टेन न्यूज़ !! १६ नवम्बर २०२६ !! अमुक सक्सेना
तिलहर (शाहजहांपुर)। दि किसान सहकारी चीनी मिल्स लिमिटेड तिलहर के पेराई सत्र 2026-27 का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने किया। इस अवसर पर मिल परिसर में आयोजित कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों और मिल समिति के सदस्यों की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में भाजपा के जिलाध्यक्ष कृष्ण चंद्र मिश्र, ददरौल विधायक अरविंद कुमार सिंह, विधान परिषद सदस्य सुधीर कुमार गुप्ता और जिला पंचायत अध्यक्ष ममता यादव के पति एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अजय प्रताप यादव मौजूद रहे।
इसके अलावा तिलहर विधायक के प्रतिनिधि एवं पिता रामविलास सिंह, ब्लॉक प्रमुख तिलहर कविता यादव, ब्लॉक प्रमुख कटरा-खुदागंज नरेंद्र कुमार गुप्ता (लल्ला भैया), मिल समिति के पूर्व चेयरमैन एवं उत्तर प्रदेश चीनी मिल संघ के निदेशक सुरेश पाल सिंह, निदेशक रविंद्र सिंह, सर्वेश कश्यप, धर्मवीर गंगवार, मुनेश कुमार के प्रतिनिधि चंद्रभान सिंह तथा निदेशक आशीष कुमार अवस्थी भी कार्यक्रम में शामिल हुए।![]()
इस मौके पर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष तिलहर देवेंद्र कुमार गुप्ता, भूमि विकास बैंक तिलहर के अध्यक्ष हेतराम गंगवार, जिला पंचायत सदस्य गुड्डी देवी के पति झब्बू सिंह यादव, भाजपा जिला महामंत्री अरुण यादव (चैनू भैया) और भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रेमपाल सिंह चौहान सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
मिल प्रबंधन समिति और प्रशासन ने कार्यक्रम में पहुंचे सभी अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए आभार व्यक्त किया। पेराई सत्र के शुभारंभ के साथ ही चीनी मिल में नए सत्र की गतिविधियां शुरू हो गईं।