• Mon. Nov 16th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

छत के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर बीटेक छात्र की मौत

ByTen News One Desk

Nov 16, 2026
4 Views

छत के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर बीटेक छात्र की मौत


दीपावली की छुट्टी पर घर आया था छात्र, परिजनों ने विद्युत विभाग से की कार्रवाई की मांग; लाइन हटाने और मुआवजे का मिला आश्वासन


टेन न्यूज़ !! १६ नवम्बर २०२६ !! रामजी पोरवाल ब्यूरो , औरेया यूपी

औरैया। कुदरकोट थाना क्षेत्र के वैवाह गांव में छत के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन विद्युत लाइन की चपेट में आने से बीटेक के छात्र की मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा तो परिजनों में चीख-पुकार मच गई। युवक की मौत से परिवार के साथ ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

गांव निवासी शिवकांत पाल का करीब 20 वर्षीय पुत्र अर्पित पाल ग्रेटर नोएडा स्थित गलगोटिया विश्वविद्यालय में बीटेक द्वितीय वर्ष का छात्र था। दीपावली की छुट्टियों में वह घर आया हुआ था। इसी दौरान मकान की छत के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन विद्युत लाइन की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गया। परिजन उसे उपचार के लिए इटावा के जेके अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

परिजनों का कहना है कि मकान के पास लगे विद्युत पोल और छत के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन को हटवाने के लिए पहले भी विद्युत विभाग से शिकायत की गई थी, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। हादसे के बाद परिजनों ने विभाग से कार्रवाई करने और लाइन हटवाने की मांग की है।

इस संबंध में एसडीओ सत्येंद्र कुमार ने बताया कि मौके पर पहुंचकर विद्युत लाइन की नाप की गई है। जल्द ही लाइन हटवाने की कार्रवाई की जाएगी। साथ ही पीड़ित परिवार को सरकारी मुआवजा दिलाने की प्रक्रिया भी पूरी कराई जाएगी।

ब्यूरो चीफ रामजी पोरवाल, औरैया

Ten News One Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!