कन्नौज में मनाया गया राष्ट्रीय प्रेस दिवस, निष्पक्ष पत्रकारिता का दिया संदेश

लोकतंत्र में मीडिया की भूमिका, पत्रकारों के दायित्व और सुरक्षा के महत्व पर डाला गया प्रकाश
टेन न्यूज़ !! १६ नवम्बर २०२६ !! प्रभाष चन्द्र ब्यूरो ,
कन्नौज। जनपद में 16 नवंबर 2026 को राष्ट्रीय प्रेस दिवस मनाया गया। इस अवसर पर पत्रकारिता के महत्व, निष्पक्षता, स्वतंत्रता और लोकतंत्र में मीडिया की अहम भूमिका पर प्रकाश डाला गया।
राष्ट्रीय प्रेस दिवस पत्रकारों को उनके दायित्वों और जिम्मेदारियों का एहसास कराने का महत्वपूर्ण अवसर है। पत्रकारिता को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ माना जाता है। पत्रकार अपनी लेखनी और निष्पक्ष खबरों के माध्यम से समाज की समस्याओं को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने के साथ ही जनहित के मुद्दों को सामने लाने का कार्य करते हैं।
इस अवसर पर पत्रकारिता की गरिमा और विश्वसनीयता बनाए रखने पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने सच्चाई और निष्पक्षता के साथ खबरों को जनता तक पहुंचाने की आवश्यकता बताई। साथ ही पत्रकारों के अधिकारों, सुरक्षा और स्वतंत्र पत्रकारिता के महत्व को भी रेखांकित किया गया।
राष्ट्रीय प्रेस दिवस का संदेश है कि पत्रकारिता जनहित, सत्य और निष्पक्षता के मूल सिद्धांतों के प्रति प्रतिबद्ध रहे।
टेन न्यूज़ कन्नौज से प्रभाष चंद्र की खास रिपोर्ट।