• Wed. Nov 18th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से पांच वर्षीय बच्ची की मौत

ByTen News One Desk

Nov 18, 2026
27 Views

ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से पांच वर्षीय बच्ची की मौत


हाईवे किनारे पानी खरीदने के लिए रुकी थी मोटरसाइकिल, उपचार के लिए ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम


टेन न्यूज़ !! १८ नवम्बर २०२६ !! मुनीश चन्द्र शर्मा ,

फतेहगंज पूर्वी (बरेली)। टिसुआ गांव के पास मंगलवार शाम हाईवे पर हुए सड़क हादसे में पांच वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। वह अपने माता-पिता और भाई-बहनों के साथ मोटरसाइकिल से ननिहाल जा रही थी। रास्ते में ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने उसे उपचार के लिए भिजवाया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया।

जानकारी के अनुसार, शाहजहांपुर के थाना सदर क्षेत्र के जलालपुर गांव निवासी आसिफ हुसैन मंगलवार को पत्नी और तीन बच्चों के साथ मोटरसाइकिल से फरीदपुर स्थित अपनी ससुराल जा रहे थे। शाम को टिसुआ के पास हाईवे किनारे एक दुकान से पानी खरीदने के लिए उन्होंने मोटरसाइकिल रोक दी। इस दौरान उनकी पांच वर्षीय बेटी मरियम फातिमा मोटरसाइकिल पर ही बैठी थी।

इसी बीच विपरीत दिशा से आ रही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली ने मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में मरियम गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बच्ची को तत्काल उपचार के लिए भिजवाया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश करने के साथ ही घटना की जांच में जुटी है। मासूम की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे के समय मरियम के साथ उसकी छह वर्षीय बहन और एक छोटा भाई भी मौजूद था। बहन का रो-रोकर बुरा हाल रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!