• Wed. Nov 18th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

ग्राम पोसिल में श्रद्धा के साथ शुरू हुई बुद्ध कथा

ByTen News One Desk

Nov 18, 2026
5 Views

ग्राम पोसिल में श्रद्धा के साथ शुरू हुई बुद्ध कथा


खुदागंज ब्लॉक में पहले दिन कथा सुनने उमड़े श्रद्धालु


टेन न्यूज़ !! १८ नवम्बर २०२६ !! रजनीश कुमार, उखली

खुदागंज (शाहजहांपुर)। ब्लॉक खुदागंज के ग्राम पोसिल में 17 नवंबर 2026 को बुद्ध कथा का शुभारंभ श्रद्धा और उत्साह के साथ हुआ। कथा के प्रथम दिन ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की और बुद्ध के विचारों को सुनने के लिए एकत्र हुए।

आयोजन के दौरान भगवान बुद्ध के जीवन, उनके उपदेशों और शांति, करुणा तथा अहिंसा के संदेश पर आधारित कथा का शुभारंभ किया गया। आयोजकों ने बताया कि कथा के माध्यम से लोगों को बुद्ध के विचारों और उनके बताए मार्ग से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

कार्यक्रम के आयोजन में गुड्डू, बब्लू, रोहित और बिपिन सहित कमेटी के अन्य सदस्यों का सहयोग रहा। ग्रामीणों ने कथा के आयोजन पर प्रसन्नता जताई और इसे सामाजिक एवं धार्मिक जागरूकता की दिशा में सराहनीय पहल बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!