• Wed. Nov 18th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

संत रामपाल से जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग

ByTen News One Desk

Nov 18, 2026
36 Views

संत रामपाल से जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग


भगवती मानव कल्याण संगठन ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, आरोपों की निष्पक्ष जांच और दोषी मिलने पर कार्रवाई की मांग


टेन न्यूज़ !! १८ नवम्बर २०२६ !! प्रभाष चन्द्र ब्यूरो ,

कन्नौज, उत्तर प्रदेश। भगवती मानव कल्याण संगठन की ओर से संत रामपाल और उनसे संबंधित संस्थाओं की गतिविधियों को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया। संगठन ने सनातन धर्म, हिंदू देवी-देवताओं और धार्मिक परंपराओं के संबंध में कथित आपत्तिजनक प्रचार-प्रसार किए जाने के आरोपों की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।

ज्ञापन में संगठन ने आरोप लगाया कि संत रामपाल से जुड़ी प्रचार-प्रसार और प्रकाशन संस्थाओं द्वारा पुस्तकों, प्रवचनों तथा सोशल मीडिया के माध्यम से हिंदू देवी-देवताओं और धार्मिक मान्यताओं को लेकर आपत्तिजनक सामग्री प्रस्तुत की जा रही है। संगठन ने धार्मिक ग्रंथों के अनुवाद और उनकी व्याख्या की निष्पक्ष विशेषज्ञों से जांच कराने की भी मांग उठाई।

संगठन का कहना है कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने धार्मिक विचार रखने की स्वतंत्रता है, लेकिन किसी दूसरे धर्म की आस्थाओं को ठेस पहुंचाना और समाज में धार्मिक वैमनस्य फैलाना उचित नहीं है।

ज्ञापन के माध्यम से जिला प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने तथा आरोप सही पाए जाने पर संबंधित लोगों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई और प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग की गई है।

अब देखना होगा कि जिला प्रशासन इस ज्ञापन पर क्या कदम उठाता है। संगठन के पदाधिकारियों ने इस मामले में अपनी बात रखते हुए क्या कुछ कहा, देखिए यह खास रिपोर्ट।

टेन न्यूज़ कन्नौज से प्रभाष चंद्र की खास रिपोर्ट।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!