• Wed. Nov 18th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

केन नदी में अवैध खनन के आरोप, गोड़ी बाबा में उठे सवाल

ByTen News One Desk

Nov 18, 2026
1 Views

केन नदी में अवैध खनन के आरोप, गोड़ी बाबा में उठे सवाल


बिना पट्टे और अनुमति के मौरंग खनन का दावा, सैकड़ों ट्रैक्टरों से परिवहन होने की चर्चा; प्रशासन से जांच की मांग


टेन न्यूज़ !! १८ नवम्बर २०२६ !! माया तिवारी ,

बांदा। जिले में केन नदी के ग्राम गोड़ी बाबा क्षेत्र में कथित अवैध मौरंग खनन का मामला सामने आया है। आरोप है कि क्षेत्र में बिना खनन पट्टे और अनुमति के मौरंग का खनन किया जा रहा है। स्थानीय स्तर पर सैकड़ों ट्रैक्टरों से मौरंग का परिवहन होने की बात भी कही जा रही है।

इस गतिविधि को लेकर खनन विभाग और जिला प्रशासन की निगरानी पर सवाल उठाए जा रहे हैं। सवाल यह भी है कि यदि खनन बिना अनुमति के हो रहा है तो अब तक संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं की गई। वहीं, यदि खनन वैध है तो पट्टे और अनुमति से संबंधित विवरण सार्वजनिक किए जाने की मांग उठ रही है।

मामले को लेकर जिला प्रशासन से मौके पर जांच कराने और खनन की वैधता स्पष्ट करने की मांग की जा रही है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है।

ब्यूरो रिपोर्ट: माया तिवारी, बांदा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!