विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज, वेयरहाउस से निकाली गईं ईवीएम

जिलाधिकारी की मौजूदगी में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के समक्ष हुई प्रक्रिया
टेन न्यूज़ !! १८ नवम्बर २०२६ !! डेस्क न्यूज़
शाहजहांपुर, । विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों के तहत प्रदर्शन केंद्र और प्रशिक्षण कार्यों के लिए एफएलसी ओके ईवीएम मशीनें वेयरहाउस से निकाली गईं। यह प्रक्रिया बुधवार को जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह की उपस्थिति में संपन्न हुई।
इस दौरान राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में ईवीएम वेयरहाउस खोला गया। निर्धारित संख्या में एफएलसी ओके मशीनें प्रतिनिधियों के समक्ष बाहर निकाली गईं। जिला प्रशासन के अनुसार, पूरी प्रक्रिया निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए पारदर्शिता के साथ संपन्न कराई गई।![]()
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन रजनीश कुमार मिश्र, प्रियंका चौधरी, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता रंजीत सिन्हा, पुलिस क्षेत्राधिकारी और विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।