विशेष लोक अदालत, मोटर वाहन चालानों का होगा निस्तारण
राष्ट्रीय लोक अदालत में लंबित रह गए मोटर अधिनियम के मामलों के साथ अन्य चिन्हित चालान भी रखे जाएंगे
टेन न्यूज़ !! १९ नवम्बर २०२६ !! डेस्क न्यूज़
शाहजहांपुर। जनपद में 28 नवंबर 2026 को विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इसमें पूर्व में आयोजित 12 सितंबर 2026 की राष्ट्रीय लोक अदालत में चिन्हित किए गए मोटर वाहन अधिनियम से संबंधित उन मामलों का निस्तारण किया जाएगा, जिनका उस दिन समाधान नहीं हो सका था।
माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद और उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ की ओर से जारी दिशा-निर्देशों के क्रम में जनपद न्यायाधीश धर्मेन्द्र कुमार पाण्डेय के आदेश पर यह विशेष लोक अदालत आयोजित की जा रही है।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव ने बताया कि मोटर वाहन अधिनियम के लंबित मामलों के अलावा अन्य चालानों को भी चिन्हित किया जाएगा। इन मामलों को विशेष लोक अदालत में रखकर निस्तारण की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, शाहजहांपुर की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार।