• Thu. Nov 19th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

सीओ सदर ने रोजा क्षेत्र में पुलिस बल के साथ की पैदल गश्त

ByTen News One Desk

Nov 19, 2026
9 Views

सीओ सदर ने रोजा क्षेत्र में पुलिस बल के साथ की पैदल गश्त


प्रमुख मार्गों और संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, पुलिसकर्मियों को सतर्क रहने के नि


टेन न्यूज़ !! १९ नवम्बर २०२६ !! डेस्क न्यूज़

शाहजहांपुर। जनपद में कानून-व्यवस्था और शांति बनाए रखने के उद्देश्य से  क्षेत्राधिकारी सदर ने थाना रोजा पुलिस बल के साथ क्षेत्र में पैदल गश्त की। इस दौरान उन्होंने प्रमुख मार्गों और विभिन्न स्थानों पर भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

पैदल गश्त के दौरान क्षेत्राधिकारी ने कानून एवं शांति व्यवस्था की स्थिति का निरीक्षण किया। पुलिस बल की सक्रिय मौजूदगी के जरिए आमजन में सुरक्षा का विश्वास मजबूत करने का प्रयास किया गया। उन्होंने पुलिसकर्मियों को क्षेत्र में सतर्कता बनाए रखने और शांति व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

शाहजहांपुर पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में नियमित रूप से पैदल गश्त और भ्रमण किया जा रहा है। इसका उद्देश्य आमजन में सुरक्षा की भावना बनाए रखना और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करना है।

शाहजहांपुर पुलिस – आपकी सुरक्षा, हमारा संकल्प।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!