कुत्ते के काटने से 41 वर्षीय व्यक्ति की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

तीन नाबालिग बच्चों के सिर से उठा पिता का साया, परिवार के सामने रोजी-रोटी का संक
टेन न्यूज़ !! १९ नवम्बर २०२६ !! प्रभाष चन्द्र ब्यूरो ,
कन्नौज। नसरापुर के कुश्तिया रोड निवासी 41 वर्षीय दीपक पुत्र मुन्नू हितसे लाल की कुत्ते के काटने के बाद मौत हो गई। घटना से परिवार में मातम पसरा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
बताया गया कि दीपक अपने परिवार का भरण-पोषण करने वाला मुख्य सहारा था। उसके परिवार में दो बेटियां और एक बेटा हैं, तीनों नाबालिग हैं। दीपक की मौत से बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया है। परिवार के सामने अब रोजी-रोटी और बच्चों के भविष्य को लेकर चिंता खड़ी हो गई है।![]()
इस दुखद घटना के बाद पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने की मांग उठ रही है। स्थानीय स्तर पर प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से परिवार की मदद के लिए आगे आने की अपील की जा रही है।
कन्नौज से प्रभाष चंद्र की खास रिपोर्ट।