• Fri. Nov 20th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

PDA कार्यकर्ता सम्मेलन में रोशनलाल वर्मा ने भरा जोश

ByTen News One Desk

Nov 20, 2026
6 Views

PDA कार्यकर्ता सम्मेलन में रोशनलाल वर्मा ने भरा जोश


तिलहर में सपा नेताओं ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना, संगठन मजबूत करने का किया आह्वान


टेन न्यूज़ !! २० नवम्बर २०२६ !! अमुक सक्सेना

तिलहर, शाहजहांपुर। नगर स्थित स्टार प्लाजा मैरिज लॉन में समाजवादी पार्टी का पीडीए कार्यकर्ता सम्मेलन पूर्व विधायक रोशनलाल वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। सम्मेलन में पार्टी नेताओं ने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत बनाने और आगामी राजनीतिक चुनौतियों के लिए सक्रिय रहने का आह्वान किया।

सम्मेलन के संयोजक पूर्व जिला पंचायत सदस्य सौरभ सिंह गांधी ने सहयोगियों के साथ कार्यक्रम की व्यवस्थाएं संभालीं, जबकि संचालन गुड्डू भाई ने किया।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक रोशनलाल वर्मा ने कहा कि आने वाला समय समाजवादी पार्टी का होगा। उनके मुताबिक, भाजपा सरकार से जनता परेशान है और बदलाव चाहती है। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता पक्ष की ओर से उन पर लगातार दबाव बनाया जा रहा है, लेकिन वह इससे डरने वाले नहीं हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से भी बिना किसी दबाव के पार्टी के लिए मजबूती से काम करने की अपील की।

पूर्व जिला पंचायत सदस्य सौरभ सिंह गांधी ने भाजपा पर जाति और धर्म के नाम पर राजनीति कर समाज में विभाजन पैदा करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जनता अब राजनीतिक बहकावे में आने वाली नहीं है और पीडीए की विचारधारा को समझ रही है।

गौरव सागर ने कहा कि भाजपा सरकार में विद्यार्थी, किसान, व्यापारी और कर्मचारी सहित सभी वर्ग परेशान हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने हर वर्ग को निराश किया है। पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप पांडेय समेत अन्य नेताओं ने भी विचार रखे और कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने की अपील की।

सम्मेलन में जिलाध्यक्ष तनवीर खां, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी अनवर अली, पूर्व एमएलसी अमित यादव, जिला महासचिव रणंजय सिंह यादव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य बहोरन राठौर, मोबीन हुसैन, ब्लॉक अध्यक्ष विकास यादव, रामसिंह यादव, जिला पंचायत सदस्य नीरज मिश्रा, डॉ. सर्वेश वर्मा, सचिन गुप्ता, पप्पू वर्मा, प्रधान सत्यपाल वर्मा और देशराज वर्मा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!