• Fri. Nov 20th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

25 साल बाद अपने भवन में संचालित होगा बरेली आरटीओ कार्यालय

ByTen News One Desk

Nov 20, 2026
4 Views

25 साल बाद अपने भवन में संचालित होगा बरेली आरटीओ कार्यालय


झुमका चौराहे पर बनकर तैयार हुई नई बिल्डिंग, 20 नवंबर को परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह करेंगे उद्घाटन


टेन न्यूज़ !! २० नवम्बर २०२६ !! अमुक सक्सेना , तिलहर शाहजहांपुर

बरेली। करीब 25 वर्षों से किराये के भवन में संचालित हो रहा संभागीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) अब अपने नए भवन में शिफ्ट होने जा रहा है। झुमका चौराहे पर आरटीओ कार्यालय की नई बिल्डिंग का निर्माण पूरा हो चुका है। इसका उद्घाटन परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह करेंगे।

उद्घाटन समारोह में वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. अरुण कुमार और राज्यसभा सांसद श्रुति गंगवार भी मौजूद रहेंगे। नए भवन में कार्यालय शिफ्ट होने के बाद आम लोगों को परिवहन विभाग से जुड़े कार्यों के लिए बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।

अब ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने, वाहनों के पंजीकरण, फिटनेस जांच और परमिट सहित परिवहन विभाग के जरूरी कामकाज नए भवन से संचालित किए जाएंगे। करीब ढाई दशक बाद आरटीओ कार्यालय को अपना भवन मिलने से विभागीय कर्मचारियों के साथ ही आम जनता को भी राहत मिलने की उम्मीद है।

Ten News One Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!