• Sun. Nov 22nd, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

मारपीट के आरोपियों पर कार्रवाई न होने का आरोप, पीड़िता ने सीओ से लगाई न्याय की गुहार

ByTen News One Desk

Nov 22, 2026
4 Views

मारपीट के आरोपियों पर कार्रवाई न होने का आरोप, पीड़िता ने सीओ से लगाई न्याय की गुहार


पीड़िता का दावा—आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के बजाय पति का 170 बीएनएसएस में किया गया चालान


टेन न्यूज़ !! २२ नवम्बर २०२६ !! नीरज प्रताप सिंह ,

छिबरामऊ, कन्नौज। सकरावा थाना क्षेत्र के ग्राम पट्टी में मारपीट और धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़िता गोल्डी ने क्षेत्राधिकारी छिबरामऊ मयंक मिश्रा को शिकायती पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता ने स्थानीय पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए हैं।

शिकायती पत्र के अनुसार, 19 नवंबर की शाम करीब साढ़े पांच बजे गोल्डी अपने घर पर अकेली थीं। इसी दौरान गांव के कुछ लोग उनकी जमीन पर घूरा डालने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने कथित रूप से एकराय होकर घर में घुसकर गाली-गलौज की और उनके साथ मारपीट की। शोर सुनकर पहुंचे उनके पति सुनील कुमार ने बीच-बचाव का प्रयास किया तो उनके साथ भी मारपीट किए जाने का आरोप है।

पीड़िता के मुताबिक, ग्रामीणों के एकत्र होने पर आरोपी जान से मारने और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देते हुए चले गए। महिला का कहना है कि घटना की सूचना डायल 112 पर दी गई थी, लेकिन आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय पुलिस ने उनके पति का ही 170 बीएनएसएस के तहत चालान कर दिया।

पीड़िता ने आरोप लगाया कि परिवार को लगातार धमकियां मिल रही हैं, जिससे वे भयभीत हैं। उसने सीओ से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और कार्रवाई करने की मांग की है।

फिलहाल, मामले में पीड़िता की ओर से लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस का पक्ष और जांच का परिणाम सामने आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।

टेन न्यूज़ के लिए छिबरामऊ, कन्नौज से नीरज प्रताप सिंह की रिपोर्ट।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!