• Sun. Nov 22nd, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

छिबरामऊ में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित, 135 शिकायतें दर्ज, पांच का मौके पर निस्तारण

ByTen News One Desk

Nov 22, 2026
3 Views

छिबरामऊ में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित, 135 शिकायतें दर्ज, पांच का मौके पर निस्तारण


पुलिस और राजस्व विभाग से संबंधित सबसे अधिक शिकायतें पहुंचीं


टेन न्यूज़ !! २२ नवम्बर २०२६ !! नीरज प्रताप सिंह ,

छिबरामऊ, कन्नौज। तहसील छिबरामऊ स्थित सेवा संकल्प सभागार में शनिवार को मुख्य विकास अधिकारी कन्नौज की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में पहुंचे फरियादियों ने अधिकारियों के सामने अपनी समस्याएं रखीं। अधिकारियों ने शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।

समाधान दिवस में कुल 135 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से पांच का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। विभागवार आंकड़ों के अनुसार पुलिस विभाग की 56 और राजस्व विभाग की 54 शिकायतें प्राप्त हुईं। इसके अलावा विकास विभाग की 12, आपूर्ति विभाग की छह और चकबंदी विभाग की दो शिकायतें दर्ज की गईं। विद्युत, लोक निर्माण विभाग, नगर पालिका, नलकूप और कृषि विभाग से संबंधित एक-एक शिकायत प्राप्त हुई।

इस दौरान थाना बिशुनगढ़ क्षेत्र के ग्राम हरिहरपुर निवासी विधवा राधा देवी ने भी अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके सहखातेदारों ने दबंगई दिखाते हुए खेत में खड़ी सरसों की फसल को ट्रैक्टर से जोतकर नष्ट कर दिया। इससे उन्हें करीब 20 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। पीड़िता ने नुकसान की भरपाई कराने और आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की।

इस अवसर पर उपजिलाधिकारी ज्ञानेंद्र द्विवेदी, क्षेत्राधिकारी मयंक मिश्रा, तहसीलदार छिबरामऊ सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

टेन न्यूज़ के लिए छिबरामऊ, कन्नौज से नीरज प्रताप सिंह की रिपोर्ट।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!