भाजपा जिला कार्यालय में मतदाता जोड़ो अभियान की कार्यशाला संपन्न, बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर मंथन

पूर्व सांसद सुब्रत पाठक सहित पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
टेन न्यूज़ !! २२ नवम्बर २०२६ !! प्रभाष चन्द्र ब्यूरो ,
कन्नौज। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में मतदाता जोड़ो अभियान के तहत कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें पूर्व सांसद सुब्रत पाठक, भाजपा जिलाध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया और क्षेत्रीय उपाध्यक्ष नरेंद्र राजपूत ने पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। कार्यशाला में अभियान की रूपरेखा, पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में शामिल कराने और बूथ स्तर तक संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूत बनाने पर चर्चा हुई।
पूर्व सांसद सुब्रत पाठक ने कहा कि मतदाता जोड़ो अभियान के माध्यम से पात्र नागरिकों की मतदाता सूची में भागीदारी सुनिश्चित करने के साथ सूची की शुद्धता पर भी ध्यान देना जरूरी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जिम्मेदारी के साथ अभियान में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
जिलाध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया ने कहा कि संगठन की मजबूती में बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी और पदाधिकारी आपसी समन्वय से कार्य करें तथा घर-घर पहुंचकर पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के प्रति जागरूक करें।![]()
क्षेत्रीय उपाध्यक्ष नरेंद्र राजपूत ने भी अभियान की संगठनात्मक कार्ययोजना पर विस्तार से जानकारी दी और कार्यकर्ताओं से सक्रिय सहभागिता की अपील की।
इस अवसर पर विधानसभा प्रभारी डीएस राठौर, सक्षम मिश्रा, रामसेवक कठेरिया, अशोक सिंह, गोपाल चतुर्वेदी, विनीता चतुर्वेदी, रजनी पाल, रेखा दोहरे, राजेश सिंह, राजन अवस्थी, राजेश राजपूत, लोकेंद्र सिंह, शिवेंद्र कुमार, रामबाबू कटियार, वीरेंद्र कठेरिया और जिला मीडिया प्रभारी अभिषेक पाण्डेय सहित विभिन्न मंडलों के अध्यक्ष, प्रभारी एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।
कार्यशाला में अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने और पात्र मतदाताओं तक पहुंच बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।