• Sun. Nov 22nd, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

गुलरभोज के सीताराम मंदिर विवाद में विधायक अरविंद पांडे और चेयरमैन सतीश चुघ आमने-सामने

ByTen News One Desk

Nov 22, 2026
4 Views

गुलरभोज के सीताराम मंदिर विवाद में विधायक अरविंद पांडे और चेयरमैन सतीश चुघ आमने-सामने


 गदरपुर, उधम सिंह नगर | रिपोर्टर: अंश कुमार गुप्ता | Ten News !! २२ नवम्बर २०२६ !! 

एंकर: उधम सिंह नगर के गुलरभोज स्थित श्री सीताराम मंदिर में पुजारी को हटाए जाने का विवाद अब राजनीतिक और स्थानीय टकराव का रूप लेता नजर आ रहा है। मंदिर परिसर में पुजारी का सामान बाहर निकाले जाने की सूचना पर पहुंचे विधायक अरविंद पांडे और नगर पंचायत अध्यक्ष सतीश चुघ के बीच तीखी बहस हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर स्थिति को शांत कराया।

वीओ: दरअसल, गुलरभोज के श्री सीताराम मंदिर में पुजारी श्याम बिहारी शर्मा और उनके परिवार को मंदिर परिसर से बाहर किए जाने के बाद विवाद शुरू हुआ। नगर पंचायत अध्यक्ष सतीश चुघ की ओर से की गई कार्रवाई के दौरान पुजारी का सामान भी बाहर निकाले जाने की बात सामने आई है।

नगर पंचायत अध्यक्ष सतीश चुघ का कहना है कि मंदिर की संपत्ति उनके चाचा के नाम पर है और मंदिर की मर्यादा व शुद्धता बनाए रखने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया।

वहीं, विवाद की जानकारी मिलने पर विधायक अरविंद पांडे मंदिर पहुंचे और पुजारी को दोबारा मंदिर परिसर में प्रवेश कराया। इसी दौरान विधायक और नगर पंचायत अध्यक्ष के बीच तीखी नोकझोंक हुई। हालांकि, स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हो गया।

वीओ: दूसरी ओर, नगर पंचायत अध्यक्ष ने विधायक के हस्तक्षेप पर सवाल उठाए और पुजारी के आचरण को लेकर आरोप लगाए। वहीं पुजारी की पत्नी लक्ष्मी देवी शर्मा और बेटी तनवी शर्मा ने नगर पंचायत अध्यक्ष पर अभद्रता और मारपीट करने के आरोप लगाए हैं।

फिलहाल मंदिर को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। दोनों पक्षों की ओर से अलग-अलग दावे और आरोप सामने आए हैं। मामले में संबंधित पक्षों की बात और आधिकारिक जांच के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

बाइट:

  • सतीश चुघ, अध्यक्ष, नगर पंचायत गुलरभोज

  • लक्ष्मी देवी शर्मा, पुजारी की पत्नी

  • तनवी शर्मा, पुजारी की बेटी

रिपोर्ट: अंश कुमार गुप्ता, Ten News, उधम सिंह नगर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!