जात्रा लोककला और मातृभाषा को सहेजने का आह्वान, शक्तिफार्म की टीम ने स्वर्गफार्म में हासिल किए प्रथम और द्वितीय स्थान

चेयरमैन सुमित मंडल ने कलाकारों को दी बधाई, युवा पीढ़ी से सांस्कृतिक विरासत आगे बढ़ाने की अपील
टेन न्यूज़ !! २२ नवम्बर २०२६ !! अश कुमार गुप्ता ब्यूरो ,
शक्तिफार्म, उधम सिंह नगर। जात्रा लोककला, मातृभाषा और सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण को लेकर शक्तिफार्म के चेयरमैन सुमित मंडल ने युवाओं और क्षेत्र के बुजुर्गों से लोककलाकारों का सम्मान करने तथा अपनी सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने की अपील की है।
चेयरमैन सुमित मंडल ने कहा कि जात्रा जगत के कलाकार हमारी संस्कृति और परंपराओं के महत्वपूर्ण संवाहक हैं। उनकी कला और मेहनत का सम्मान करना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि मातृभाषा, सभ्यता और संस्कृति हमारी पहचान हैं। इन्हें जीवित रखना और आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना जरूरी है।
उन्होंने बच्चों को भी अपनी मातृभाषा से जोड़ने पर जोर देते हुए कहा कि उन्हें अपनी भाषा और परंपराओं को जानने, समझने और उन पर गर्व करने के लिए प्रेरित किया जाना चाहिए।
सुमित मंडल ने बताया कि कुछ दिन पहले शक्तिफार्म की टीम ने स्वर्गफार्म में आयोजित जात्रा प्रतियोगिता में प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का मान बढ़ाया। उन्होंने प्रतियोगिता में सफलता हासिल करने वाले सभी कलाकारों और आयोजकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने कहा कि समाज के सभी लोगों को मिलकर मातृभाषा, संस्कृति और जात्रा परंपरा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का प्रयास करना चाहिए।
सुमित मंडल का संदेश—मातृभाषा हमारा गौरव, संस्कृति हमारी पहचान और जात्रा हमारी शान।