सत्य भारती स्कूल भोजपुर में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित, बच्चों ने दिखाया दमखम

दौड़, खो-खो और कबड्डी प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने जीते पुरस्कार, जलेबी रेस रही आकर्षण का केंद्र
टेन न्यूज़ !! २२ नवम्बर २०२६ !! kp सत्यभारती स्कूल
भोजपुर। सत्य भारती स्कूल भोजपुर में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन उत्साह और उमंग के साथ किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और विभिन्न खेलों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विजेता बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। पुरस्कार पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे।
200 मीटर बालक दौड़ में राजन ने प्रथम, रिहान ने द्वितीय और राज गंगवार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर दौड़ में रिहान प्रथम, विनय द्वितीय और राज सिंह तृतीय रहे। 50 मीटर दौड़ में करण प्रथम, दिवांश द्वितीय और फैजान तृतीय स्थान पर रहे।![]()
बालिका वर्ग की 200 मीटर दौड़ में डोली प्रथम, प्रियंका द्वितीय और रश्मि तृतीय रहीं। 100 मीटर में मधु प्रथम, महक द्वितीय और सुनैना तृतीय रहीं। वहीं 50 मीटर दौड़ में सिया और मुस्कान सहित प्रतिभागियों ने पुरस्कार हासिल किए। खो-खो में डोली की टीम और कबड्डी में अरनव की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। पीपी क्लास के बच्चों की जलेबी रेस मुख्य आकर्षण रही।
अर्जुन, शरीफ, मालती और नीलम ने विजेता बच्चों को पुरस्कार वितरित किए। हेड टीचर कृष्ण कुमार ने कहा कि पढ़ाई के साथ खेलकूद भी जरूरी है। इससे बच्चों का शारीरिक और मानसिक विकास होता है।![]()
कार्यक्रम में रेखा रानी, शिवम वर्मा, रश्मि, सीमा, करुणा और हिमांशु सहित शिक्षकों ने सहयोग किया। बच्चों के अभिभावकों ने भी प्रतियोगिता में शामिल होकर उनका उत्साह बढ़ाया।