अज्ञात वाहन की टक्कर से दो युवकों की मौत, तीसरा गंभीर घायल

बिष्टि रोड स्थित मजार के पास हुआ हादसा, दोनों मृतक बीएससी छात्र के साथी थे
टेन न्यूज़ !! २३ नवम्बर २०२६ !! अंश कुमार गुप्ता ब्यूरो , उधमसिंहनगर
सितारगंज, उत्तराखंड। सितारगंज में बिष्टि रोड पर हुए सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। तीनों युवक एक बाइक पर सवार होकर सितारगंज से बिष्टि रोड होते हुए मझोला जा रहे थे। रास्ते में मजार के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
हादसे में 22 वर्षीय मोनिस खान पुत्र हनीफ खान और 21 वर्षीय साहिल अंसारी पुत्र मोहम्मद यासीन निवासी बीथा अकबर की मौत हो गई। बताया गया कि साहिल बीएससी का छात्र था। वहीं, बाइक पर सवार तीसरा युवक जुनैद पुत्र मेजर खान घायल हो गया।![]()
हादसे के बाद घायल युवक ने परिजनों को सूचना दी। परिजन तीनों को सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मोनिस और साहिल को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर वरिष्ठ उपनिरीक्षक जावेद मलिक, उपनिरीक्षक कैलाश देव और चौकी प्रभारी दीपक कौशिक पुलिस बल के साथ अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
हादसे की जानकारी मिलने पर मृतकों के परिजन और ग्रामीण देर रात तक अस्पताल में जमा रहे।
अंश कुमार गुप्ता, ब्यूरो उत्तराखंड