• Mon. Nov 23rd, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

बेटे पर पॉक्सो केस से नाराज महिला मोबाइल टावर पर चढ़ी, आत्महत्या की धमकी से मचा हड़कंप

ByTen News One Desk

Nov 23, 2026
4 Views

बेटे पर पॉक्सो केस से नाराज महिला मोबाइल टावर पर चढ़ी, आत्महत्या की धमकी से मचा हड़कंप


त्रिशूल चौक पर घंटों चला रेस्क्यू अभियान, पुलिस और एसडीआरएफ ने महिला को सुरक्षित नीचे उतारा


टेन न्यूज़ !! २३ नवम्बर २०२६ !! अंश कुमार गुप्ता ब्यूरो , उधमसिंहनगर

रुद्रपुर, उत्तराखंड। रुद्रपुर के त्रिशूल चौक पर रविवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक महिला ट्रैफिक कार्यालय के सामने स्थित मोबाइल टावर पर चढ़ गई। महिला ने टावर से नीचे कूदने की धमकी दी, जिससे मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।

सूचना मिलते ही रुद्रपुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए फायर ब्रिगेड, एंबुलेंस और एसडीआरएफ की टीम को भी बुलाया गया। संयुक्त टीम ने काफी मशक्कत के बाद महिला को सुरक्षित नीचे उतार लिया। इसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

बेटे को पूछताछ के लिए बुलाने से थी नाराज

पुलिस के अनुसार, महिला के बेटे के खिलाफ दिनेशपुर थाने में पॉक्सो एक्ट और भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज है। मामले की विवेचना के सिलसिले में पुलिस ने उसके बेटे को पूछताछ के लिए थाने बुलाया था। इसी कार्रवाई से महिला नाराज बताई जा रही है।

पुलिस का कहना है कि महिला ने मामले के वादी और पुलिस पर दबाव बनाने तथा कानूनी कार्रवाई को प्रभावित करने के उद्देश्य से यह कदम उठाया। हालांकि, इस संबंध में महिला का पक्ष सामने नहीं आया है।

पुलिस के मुताबिक, दर्ज मुकदमे में भारतीय न्याय संहिता की धारा 78 और 79 तथा पॉक्सो अधिनियम की धारा 11 और 12 शामिल हैं। अधिकारियों ने बताया कि मामले की निष्पक्ष विवेचना की जा रही है और नाबालिग पीड़ित की पहचान एवं गोपनीयता सुरक्षित रखी जा रही है।

महिला के टावर पर चढ़ने से त्रिशूल चौक पर काफी देर तक भीड़ जमा रही और यातायात भी प्रभावित हुआ। पुलिस ने मौके पर स्थिति संभालते हुए यातायात व्यवस्था सुचारू कराई। फिलहाल महिला अस्पताल में उपचाराधीन है। पुलिस मामले में नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!