• Mon. Nov 23rd, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

खाद खरीद में फार्मर आईडी की अनिवार्यता समाप्त करने की मांग, कांग्रेस ने मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

ByTen News One Desk

Nov 23, 2026
6 Views

खाद खरीद में फार्मर आईडी की अनिवार्यता समाप्त करने की मांग, कांग्रेस ने मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन


छोटे, सीमांत और बटाईदार किसानों की परेशानी का हवाला देकर पुरानी व्यवस्था बहाल करने की उठाई मांग


टेन न्यूज़ !! २३ नवम्बर २०२६ !! अंश कुमार गुप्ता ब्यूरो ,

शक्तिफार्म, ऊधमसिंह नगर/उत्तराखंड। प्रदेश में खाद खरीद के लिए फार्मर आईडी की अनिवार्यता से किसानों को हो रही परेशानियों को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सितारगंज ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है। कांग्रेस कमेटी ने खाद वितरण व्यवस्था को सरल बनाने और किसानों को पहले की तरह खाद उपलब्ध कराने की मांग उठाई है।

ज्ञापन में कहा गया है कि फार्मर आईडी से जुड़े नए नियमों के कारण प्रदेश के अनेक किसानों को खाद खरीदने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई किसान नौकरी, कारोबार या अन्य कारणों से गांव से बाहर रहते हैं और अपनी खेती परिवार के सदस्यों के माध्यम से करवाते हैं। ऐसे किसानों के लिए नई व्यवस्था के तहत खाद खरीदना मुश्किल हो गया है।

कांग्रेस कमेटी का कहना है कि छोटे और सीमांत किसानों के साथ बटाई पर खेती करने वाले तथा जलाशयों की भूमि पर खेती करने वाले किसानों को भी खाद प्राप्त करने में परेशानी हो रही है। कई किसान खेती तो कर रहे हैं, लेकिन फार्मर आईडी या संबंधित दस्तावेजों की प्रक्रिया पूरी नहीं होने के कारण उन्हें खाद नहीं मिल पा रही है।

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि खाद खरीद में फार्मर आईडी की अनिवार्यता समाप्त कर व्यवस्था को सरल बनाया जाए, ताकि सभी वर्गों के किसानों को आसानी से खाद उपलब्ध हो सके।

बाइट: उत्तम आचार्य, ब्लॉक अध्यक्ष, कांग्रेस कमेटी सितारगंज

रिपोर्ट: अंश कुमार गुप्ता, उत्तराखंड

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!