• Mon. Nov 23rd, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

पटवारियों की हड़ताल से विद्यार्थियों के प्रमाण पत्र अटके, छात्रवृत्ति और नंदा गौरा योजना के आवेदन प्रभावित

ByTen News One Desk

Nov 23, 2026
3 Views

पटवारियों की हड़ताल से विद्यार्थियों के प्रमाण पत्र अटके, छात्रवृत्ति और नंदा गौरा योजना के आवेदन प्रभावित


तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर वैकल्पिक व्यवस्था बनाने की मांग, विद्यार्थियों को हो रही परेशानी


टेन न्यूज़ !! २३ नवम्बर २०२६ !! अंश कुमार गुप्ता ब्यूरो ,

सितारगंज, ऊधमसिंह नगर/उत्तराखंड । सितारगंज तहसील में पटवारियों की हड़ताल के चलते छात्र-छात्राओं को आय, जाति और स्थायी निवास प्रमाण पत्र बनवाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रमाण पत्र जारी नहीं होने से विद्यार्थियों के छात्रवृत्ति और नंदा गौरा योजना से जुड़े आवेदन भी प्रभावित हो रहे हैं।

इस समस्या को लेकर पूर्व इंटर कॉलेज कोषाध्यक्ष तुषार शर्मा ने तहसीलदार सितारगंज को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि पटवारियों की हड़ताल को देखते हुए विद्यार्थियों के प्रमाण पत्र जारी करने के लिए जल्द वैकल्पिक व्यवस्था की जाए।

तुषार शर्मा ने कहा कि प्रमाण पत्रों में देरी के कारण छात्र-छात्राएं समय पर अपने जरूरी आवेदन पूरे नहीं कर पा रहे हैं। इससे उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ मिलने में परेशानी हो सकती है। उन्होंने प्रशासन से विद्यार्थियों के हितों को ध्यान में रखते हुए शीघ्र समाधान निकालने की मांग की।

रिपोर्ट: अंश कुमार गुप्ता, उत्तराखंड

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!