• Mon. Apr 27th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

ऑल इंडिया उद्योग व्यापार मंडल चौहान गुट ने एक साथ 2 लावारिश शवों का कराया अंतिम संस्कार

ByTen News One Desk

Jun 7, 2024
246 Views

ऑल इंडिया उद्योग व्यापार मंडल चौहान गुट ने एक साथ 2 लावारिश शवों का कराया अंतिम संस्कार



जनपद रायबरेली में चौहान गुट अब तक 119 लावारिस शवों का करवा चुका है दाह संस्कार


टेन न्यूज़ !! ०७ जून २०२४ !! वसीम खान ब्यूरो, रायबरेली


ऑल इंडिया उद्योग व्यापार मंडल चौहान गुट एक वर्ष से अधिक समय से जनपद में लावारिश शवों का निशुल्क अंतिम संस्कार करवाने का काम करता है।

आज ऑल इंडिया उद्योग व्यापार मंडल चौहान गुट एक साथ 2 लावारिश शवों का अंतिम संस्कार करवाने का नेक काम किया। जिसमें एक महिला और एक पुरुष का शव शामिल था। जनपद रायबरेली में अब तक चौहान गुट ने 119 लावारिश शवों का अंतिम संस्कार करवा चुका है।

जानकारी के अनुसार दोनों शव थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के अंतर्गत मिले थे। जिसमें एक अज्ञात महिला की जिला चिकित्सालय रायबरेली में इलाज के दौरान मृत्यु हो गई थी और दूसरा शव शहर के फायर स्टेशन के सामने दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने के बाद इलाज हेतु जिला चिकित्सालय रायबरेली ले जाने पर जांच के बाद डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था।

जिसको लेकर संबंधित थाने की पुलिस ने उनके परिजनों की काफी खोजबीन के बाद जब परिजन नहीं मिले तो लावारिस शव को अंतिम संस्कार हेतु ऑल इण्डिया उद्योग व्यापार मंडल चौहान गुट प्रदेश अध्यक्ष जी सी सिंह चौहान से संपर्क किया। इसके बाद आवश्यक कार्यवाही और पोस्टमार्टम के बाद लावारिश शव का अंतिम संस्कार संबंधित थाने की पुलिस की मौजूदगी में करवाया गया।

इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष जी सी सिंह चौहान के साथ जिलाध्यक्ष मो. उमर, प्रदेश संगठन मंत्री राजेश सिंह, प्रदेश मीडिया प्रभारी एसके सोनी, जिला मीडिया प्रभारी इम्तियाज खान, प्रदेश सचिव हाजी सन्ने, जिला इलेक्ट्रॉनिक मीडिया प्रभारी वसीम खान, नगर अध्यक्ष आशीष वर्मा, गुड्डू आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!