• Tue. Nov 24th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

खटीमा में सीएम धामी का देसी अंदाज, काफिला रोककर खरीदी मूंगफली

ByTen News One Desk

Nov 24, 2026
1 Views

खटीमा में सीएम धामी का देसी अंदाज, काफिला रोककर खरीदी मूंगफली


सड़क किनारे रेहड़ी पर रुके मुख्यमंत्री, दुकानदार से की बातचीत


टेन न्यूज़ !! २४ नवम्बर २०२६ !! अंश कुमार गुप्ता ब्यूरो , खटीमा, उधम सिंह नगर/ उत्तराखंड ।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का खटीमा दौरे के दौरान एक बार फिर सहज और देसी अंदाज देखने को मिला। मुख्यमंत्री ने रास्ते में अपना काफिला रुकवाकर सड़क किनारे मूंगफली बेच रहे दुकानदार से मूंगफली खरीदी। मुख्यमंत्री के अचानक रुकने से मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और उनका यह अंदाज चर्चा का विषय बन गया।

जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने गृह क्षेत्र खटीमा के भ्रमण के दौरान नगला तराई स्थित अपने आवास की ओर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में एक मूंगफली विक्रेता की रेहड़ी देखकर उन्होंने अपना काफिला रुकवाया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने दुकानदार से मूंगफली खरीदी और उससे बातचीत भी की।

मुख्यमंत्री को अचानक अपने बीच देखकर दुकानदार और आसपास मौजूद लोग उत्साहित नजर आए। मुख्यमंत्री का आम लोगों के बीच रुककर छोटे व्यापारियों से संवाद करना उनके सहज व्यवहार के रूप में देखा जा रहा है।

खटीमा दौरे के दौरान मुख्यमंत्री धामी का यह देसी अंदाज अब लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!