• Tue. Nov 24th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

हल्द्वानी कोतवाली में हंगामा, पुलिस की मौजूदगी में युवक से मारपीट का आरोप

ByTen News One Desk

Nov 24, 2026
9 Views

हल्द्वानी कोतवाली में हंगामा, पुलिस की मौजूदगी में युवक से मारपीट का आरोप


शिकायत लेकर पहुंचे युवक और अधिवक्ताओं के बीच हुआ विवाद, महिला दरोगा ने संभाली स्थिति


टेन न्यूज़ !! २४ नवम्बर २०२६ !! अंश कुमार गुप्ता ब्यूरो , उधमसिंहनगर  हल्द्वानी, उत्तराखंड।

हल्द्वानी कोतवाली परिसर में सोमवार को उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब शिकायत लेकर पहुंचे एक युवक के साथ कुछ अधिवक्ताओं द्वारा कथित तौर पर मारपीट किए जाने का मामला सामने आया। बताया जा रहा है कि पुलिस की मौजूदगी में युवक के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट हुई, जिससे परिसर में अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार, विवाद की शुरुआत रविवार रात मंगल पड़ाव क्षेत्र के एक होटल में हुई थी। वहां युवक और एक अधिवक्ता के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। सोमवार को युवक इसी मामले की शिकायत लेकर हल्द्वानी कोतवाली पहुंचा था। इसी दौरान दूसरा पक्ष भी वहां पहुंच गया। दोनों पक्षों के बीच कहासुनी बढ़ने के बाद मारपीट शुरू हो गई।

हंगामे की सूचना पर मौके पर मौजूद महिला उपनिरीक्षक ने हस्तक्षेप करते हुए दोनों पक्षों को अलग किया और स्थिति को नियंत्रित किया। घटना के बाद घायल युवक को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजे जाने की जानकारी सामने आई है।

मामले में एसपी सिटी हरबंस सिंह ने बताया कि घटना उनके संज्ञान में है और इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। तहरीर और जांच के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

कोतवाली परिसर के अंदर पुलिस की मौजूदगी में हुई इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था और कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!