कन्नौज कोतवाली में ई-मालखाना और डाक कार्यालय का उद्घाटन

डीआईजी यमुना प्रसाद ने किया शुभारंभ, पुलिस कार्यप्रणाली में तकनीक के उपयोग पर दिया जोर
टेन न्यूज़ !! २४ नवम्बर २०२६ !! प्रभाष चन्द्र ब्यूरो ,
कन्नौज। पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र यमुना प्रसाद ने मंगलवार को जनपद भ्रमण के दौरान पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार की मौजूदगी में थाना कोतवाली कन्नौज परिसर में नवनिर्मित ई-मालखाना एवं डाक कार्यालय का उद्घाटन किया।
ई-मालखाना व्यवस्था शुरू होने से मुकदमों से संबंधित माल के रखरखाव, अभिलेखों के प्रबंधन और निगरानी की प्रक्रिया अधिक सुव्यवस्थित, पारदर्शी और तकनीक आधारित हो सकेगी। वहीं, डाक कार्यालय के माध्यम से विभागीय पत्राचार और डाक संबंधी कार्यों के समयबद्ध एवं सुचारु निस्तारण में सुविधा मिलेगी।![]()
इस अवसर पर डीआईजी यमुना प्रसाद ने पुलिस कार्यप्रणाली में आधुनिक तकनीक के अधिकाधिक उपयोग पर जोर दिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को अभिलेखों का व्यवस्थित रखरखाव करने तथा विभागीय कार्यों को समयबद्ध और प्रभावी ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए।
जनपद पुलिस के अनुसार, पुलिस व्यवस्था को आधुनिक, पारदर्शी और तकनीक आधारित बनाने के उद्देश्य से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।