• Thu. Nov 26th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

‘एक स्वर, एक संविधान’ थीम पर मनाया जाएगा संविधान दिवस

ByTen News One Desk

Nov 26, 2026
16 Views

‘एक स्वर, एक संविधान’ थीम पर मनाया जाएगा संविधान दिवस


सेंट जेवियर्स इंटर कॉलेज में तीन हजार से अधिक लोग करेंगे संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन


टेन न्यूज़ !! २६ नवम्बर २०२६ !! प्रभाष चन्द्र ब्यूरो ,

कन्नौज। संविधान दिवस के अवसर पर  जनपद स्तर पर ‘एक स्वर, एक संविधान’ थीम पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके लिए नगर के सेंट जेवियर्स इंटर कॉलेज को नामित किया गया है। कार्यक्रम सुबह 9 बजे जिला जज की अध्यक्षता में आयोजित होगा।

उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देश पर ‘संविधान संवाद’ योजना-2026 के अंतर्गत सामूहिक प्रस्तावना वाचन कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसमें तीन हजार से अधिक विद्यार्थी, शिक्षक, न्यायिक अधिकारी और कर्मचारी शामिल होकर भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन करेंगे।

विद्यालय के प्रधानाचार्य ने इस आयोजन की जिम्मेदारी सौंपे जाने पर शासन और प्रशासन का आभार जताया। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विद्यालय स्तर पर सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों और आमजन में संविधान के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा उसके मूल्यों और आदर्शों के प्रति सम्मान की भावना मजबूत करना है।

Ten News One Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!