• Thu. Nov 26th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

संविधान दिवस पर एसपी कन्नौज ने पुलिसकर्मियों को दिलाई मौलिक कर्तव्यों की शपथ

ByTen News One Desk

Nov 26, 2026
1 Views

संविधान दिवस पर एसपी कन्नौज ने पुलिसकर्मियों को दिलाई मौलिक कर्तव्यों की शपथ


संविधान की प्रस्तावना का पाठ कर संवैधानिक मूल्यों के अनुरूप कार्य करने का किया आह्वान


टेन न्यूज़ !! २६ नवम्बर २०२६ !! प्रभाष चन्द्र ब्यूरो ,

कन्नौज। संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार को पुलिस कार्यालय कन्नौज में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने उपस्थित पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को संविधान की प्रस्तावना का पाठ कराया। इसके बाद संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर पुलिसकर्मियों को मौलिक कर्तव्यों के पालन की शपथ दिलाई।

एसपी ने पुलिसकर्मियों को संविधान के प्रति सम्मान बनाए रखने और संवैधानिक मूल्यों एवं आदर्शों के अनुरूप आचरण करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने नागरिकों के अधिकारों की रक्षा करने तथा अपने दायित्वों का निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने का संदेश दिया। कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने संविधान के मूल सिद्धांतों के पालन का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!