• Fri. Nov 27th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

एसपी विनोद कुमार ने पुलिस लाइन में शुक्रवार परेड का किया निरीक्षण, ली सलामी

ByTen News One Desk

Nov 27, 2026
6 Views

एसपी विनोद कुमार ने पुलिस लाइन में शुक्रवार परेड का किया निरीक्षण, ली सलामी


पुलिसकर्मियों से कराया शस्त्र अभ्यास और ड्रिल, विभिन्न शाखाओं की व्यवस्थाएं भी परखीं


टेन न्यूज़ !! २७ नवम्बर २०२६ !! प्रभाष चन्द्र ब्यूरो,

कन्नौज। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने  रिजर्व पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड में साप्ताहिक परेड की सलामी ली और परेड का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुलिसकर्मियों को अनुशासन और परेड में एकरूपता बनाए रखने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के बाद पुलिस अधीक्षक ने पुलिसकर्मियों से टोलीवार ड्रिल कराई। ड्रिल का अवलोकन करने के बाद उन्होंने इसे और बेहतर तरीके से कराने के लिए प्रभारी पुलिस लाइन को आवश्यक निर्देश दिए। इसके साथ ही अधिकारियों और कर्मचारियों से शस्त्र अभ्यास भी कराया गया।

पुलिस अधीक्षक ने परिवहन शाखा का निरीक्षण कर पुलिस लाइन में खड़े वाहनों के संबंध में जानकारी ली। इसके अलावा जीडी कार्यालय, क्वार्टर गार्ड, पुलिस कैंटीन, बैरक, स्टोर रूम, भोजनालय, कंट्रोल रूम, जिम और यूपी-112 की व्यवस्थाओं को भी देखा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इस दौरान क्षेत्राधिकारी लाइन शिल्पा वर्मा, प्रतिसार निरीक्षक सहित अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!