• Fri. Nov 27th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

ग्राम रोजगार सेवकों ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन, चार प्रमुख मांगें उठाईं

ByTen News One Desk

Nov 27, 2026
2 Views

ग्राम रोजगार सेवकों ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन, चार प्रमुख मांगें उठाईं


न्यूनतम 24 हजार रुपये मानदेय, कैशलेस चिकित्सा सुविधा और एचआर पॉलिसी लागू करने की मांग


टेन न्यूज़ !! २७ नवम्बर २०२६ !! प्रभाष चन्द्र ब्यूरो,

कन्नौज। ग्राम रोजगार सेवक संघर्ष मोर्चा उत्तर प्रदेश के पदाधिकारियों ने ग्राम रोजगार सेवकों की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री के नाम जिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मानदेय बढ़ाने सहित चार प्रमुख मांगों के समाधान की अपील की गई है।

संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि ग्राम रोजगार सेवक पिछले करीब 20 वर्षों से ग्राम पंचायतों में कार्य करते हुए ग्रामीण विकास योजनाओं के क्रियान्वयन और मनरेगा सहित अन्य ग्रामीण रोजगार योजनाओं के तहत श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराने में योगदान दे रहे हैं।

ज्ञापन में मांग की गई कि ग्राम रोजगार सेवकों का मानदेय न्यूनतम 24 हजार रुपये प्रतिमाह निर्धारित कर अलग बजट से भुगतान किया जाए। इसके साथ ही उन्हें और उनके परिवारों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए तथा एचआर पॉलिसी लागू की जाए।

संगठन ने ग्राम पंचायत स्तर पर ग्राम विकास विभाग के कार्यों से जुड़े पदों पर ग्राम रोजगार सेवकों को ग्राम विकास सहायक के रूप में समायोजित करने की मांग भी उठाई।

पदाधिकारियों का कहना है कि लंबे समय से उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ है। उन्होंने मुख्यमंत्री से मांगों पर गंभीरता से विचार कर जल्द कार्रवाई करने की अपील की।

कन्नौज से प्रभाष चंद्र की खास रिपोर्ट।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!