• Fri. Nov 27th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

कन्नौज में घर से लाखों के जेवरात चोरी, सोता रहा परिवार

ByTen News One Desk

Nov 27, 2026
5 Views

कन्नौज में घर से लाखों के जेवरात चोरी, सोता रहा परिवार


ताजपुर नौकस्त मोहल्ले में चोरों ने घर को बनाया निशाना, पीड़ित ने 6 से 7 लाख रुपये के आभूषण चोरी होने की बताई कीमत


टेन न्यूज़ !! २७ नवम्बर २०२६ !! प्रभाष चन्द्र ब्यूरो,

कन्नौज। सदर कोतवाली क्षेत्र के ताजपुर नौकस्त मोहल्ले में चोरों ने एक घर को निशाना बनाकर सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। वारदात के दौरान परिवार के सदस्य घर में ही सो रहे थे, लेकिन उन्हें चोरी की भनक तक नहीं लगी।

पीड़ित परिवार के मुताबिक, चोर घर में घुसे और आभूषणों पर हाथ साफ कर फरार हो गए। सुबह जब परिवार के लोग जागे तो घर का सामान बिखरा देखकर उनके होश उड़ गए। पीड़ित ने चोरी हुए जेवरात की कीमत करीब छह से सात लाख रुपये बताई है।

घटना के बाद मोहल्ले में दहशत का माहौल है। पीड़ित परिवार ने पुलिस को सूचना देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

बाइट : पीड़ित परिवार

कन्नौज से रिपोर्ट।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!