• Fri. Nov 27th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

कृषि यंत्रों पर अनुदान के लिए ऑनलाइन बुकिंग 5 दिसंबर तक

ByTen News One Desk

Nov 27, 2026
1 Views

कृषि यंत्रों पर अनुदान के लिए ऑनलाइन बुकिंग 5 दिसंबर तक


किसान कल्टीवेटर, रोटावेटर, किसान ड्रोन, सुपर सीडर सहित विभिन्न उपकरणों पर ले सकेंगे अनुदान का लाभ


टेन न्यूज़ !! २७ नवम्बर २०२६ !! प्रभाष चन्द्र ब्यूरो,

शाहजहांपुर। किसानों को आधुनिक कृषि उपकरण उपलब्ध कराने और कृषि यंत्रीकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न कृषि यंत्रों पर अनुदान के लिए ऑनलाइन बुकिंग शुरू की गई है। इच्छुक किसान 5 दिसंबर 2026 की रात 12 बजे तक विभागीय पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

उप कृषि निदेशक संतोष कुमार ने बताया कि सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन योजना के तहत कल्टीवेटर, हैरो, लेजर लैंड लेवलर, मिनी दाल मिल, मल्टीक्रॉप प्लांटर, मल्टीक्रॉप थ्रेसर, न्यूमैटिक प्लांटर, पोटेटो डिगर, पोटेटो प्लांटर, पावर चेन कटर, रोटावेटर, सोलर ड्रायर, स्ट्रॉ रीपर, सुपर एसएमएस युक्त कंबाइन हार्वेस्टर, किसान ड्रोन, पावर टिलर और कस्टम हायरिंग सेंटर पर अनुदान दिया जाएगा।

इसी प्रकार फसल अवशेष प्रबंधन योजना के अंतर्गत सेल्फ प्रोपेल्ड रीपर बाइंडर, सुपर सीडर और जीरो टिल सीड कम फर्टिलाइजर ड्रिल पर भी अनुदान के लिए बुकिंग की जा सकती है।

उन्होंने बताया कि ऑनलाइन बुकिंग को सुबह 11 बजे से शुरू हो चुकी है। किसान जनसेवा केंद्र के माध्यम से अथवा स्वयं विभागीय पोर्टल agriculture.up.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पोर्टल पर “कृषि यंत्रों 2026-27 हेतु बुकिंग यहाँ से करें” विकल्प का चयन करना होगा।

उप कृषि निदेशक ने किसानों से निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन बुकिंग कर इस योजना का लाभ उठाने की अपील की है।

Ten News One Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!