• Sun. Nov 29th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को वापस मिली 1.45 लाख रुपये की रकम

ByTen News One Desk

Nov 29, 2026
7 Views

साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को वापस मिली 1.45 लाख रुपये की रकम


साइबर क्राइम पुलिस ने बैंक और वित्तीय संस्थानों से समन्वय कर पूरी कराई रिफंड की प्रक्रिया


टेन न्यूज़ !! २९ नवम्बर २०२६ !! रामजी पोरवाल ब्यूरो,

औरैया। साइबर ठगी के शिकार एक व्यक्ति को औरैया साइबर क्राइम पुलिस की मदद से 1 लाख 45 हजार 400 रुपये वापस मिल गए। पीड़ित की शिकायत पर साइबर क्राइम थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए संबंधित बैंक और वित्तीय संस्थानों से संपर्क किया और ठगी गई रकम वापस कराने की प्रक्रिया शुरू की।

पुलिस के अनुसार, शिकायत मिलने के बाद साइबर क्राइम टीम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कार्रवाई की। संबंधित बैंक और वित्तीय संस्थानों से समन्वय स्थापित कर धनराशि वापस कराने के लिए जरूरी प्रक्रिया पूरी कराई गई। पुलिस के प्रयासों से पीड़ित के खाते में 1,45,400 रुपये वापस कराने में सफलता मिली।

रकम वापस मिलने पर पीड़ित ने औरैया पुलिस और साइबर क्राइम टीम का आभार जताया।

औरैया पुलिस ने लोगों से अपील की है कि साइबर ठगी होने पर तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें और ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराएं। किसी अनजान व्यक्ति के साथ ओटीपी, बैंक खाते की जानकारी, एटीएम पिन या पासवर्ड साझा न करें। अनजान लिंक पर क्लिक करने से बचें और ऑनलाइन निवेश व डिजिटल अरेस्ट जैसी ठगी से सतर्क रहें।

ब्यूरो चीफ रामजी पोरवाल, औरैया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!