• Sun. Nov 29th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

पांचवें दिन बहाल हुई कंचौसी रेलवे स्टेशन की टिकट व्यवस्था, कंप्यूटर से शुरू हुआ वितरण

ByTen News One Desk

Nov 29, 2026
6 Views

पांचवें दिन बहाल हुई कंचौसी रेलवे स्टेशन की टिकट व्यवस्था, कंप्यूटर से शुरू हुआ वितरण


तकनीकी खराबी के चलते चार दिन से परेशान थे यात्री, सिस्टम ठीक होने पर मिली राहत


टेन न्यूज़ !! १९ नवम्बर २०२६ !! रामजी पोरवाल ब्यूरो,

औरैया। जनपद के कंचौसी रेलवे स्टेशन पर चार दिनों से ठप पड़ी कंप्यूटराइज्ड टिकट वितरण व्यवस्था शनिवार को बहाल हो गई। रेलवे की तकनीकी टीम ने कंप्यूटर सिस्टम की खराबी दूर कर दी, जिसके बाद यात्रियों को फिर से कंप्यूटर के माध्यम से टिकट मिलने शुरू हो गए। व्यवस्था सुचारु होने से दैनिक यात्रियों सहित अन्य यात्रियों ने राहत की सांस ली।

जानकारी के अनुसार, बीते दिनों कंप्यूटर सिस्टम में तकनीकी खराबी आने के कारण स्टेशन पर मैनुअल तरीके से टिकट वितरित किए जा रहे थे। इससे यात्रियों को टिकट लेने में परेशानी हो रही थी। कई यात्रियों को दूसरे रेलवे स्टेशनों से टिकट खरीदने के लिए ट्रेन में ही टिकट उपलब्ध कराने की सूचना उद्घोषणा के माध्यम से दी जा रही थी।

गुरुवार को रेलवे की तकनीकी टीम पूरे दिन स्टेशन पर कंप्यूटर सिस्टम को दुरुस्त करने में जुटी रही, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद शुक्रवार रात लगातार प्रयास कर सिस्टम की खराबी दूर कर दी गई। शनिवार से कंप्यूटराइज्ड टिकट वितरण व्यवस्था फिर शुरू हो गई।

स्टेशन मास्टर सतीश कुमार ने बताया कि कंप्यूटर सिस्टम ठीक हो गया है। अब यात्रियों को पहले की तरह कंप्यूटर के माध्यम से टिकट वितरित किए जा रहे हैं।

ब्यूरो चीफ रामजी पोरवाल, औरैया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!