• Sun. Nov 29th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

अज्ञात वाहन की टक्कर से क्षतिग्रस्त हुई क्रेटा कार, सभी सवार सुरक्षित

ByTen News One Desk

Nov 29, 2026
12 Views

अज्ञात वाहन की टक्कर से क्षतिग्रस्त हुई क्रेटा कार, सभी सवार सुरक्षित


प्रतापपुर हाईवे ओवरब्रिज पर हुआ हादसा, पुलिस ने कार को सुरक्षित स्थान पर हटवाया


टेन न्यूज़ !! २९ नवम्बर २०२६ !! रामजी पोरवाल ब्यूरो,

औरैया। अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के प्रतापपुर हाईवे ओवरब्रिज पर अज्ञात वाहन की टक्कर से एक क्रेटा कार क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में कार सवार सभी लोग सुरक्षित बच गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार को हाईवे से हटवाकर सुरक्षित स्थान पर खड़ा कराया।

जानकारी के अनुसार, क्रेटा कार औरैया से इटावा की ओर जा रही थी। इसी दौरान प्रतापपुर ओवरब्रिज पर किसी अज्ञात वाहन ने कार में जोरदार टक्कर मार दी। घटना की सूचना अनंतराम टोल की हाईवे पेट्रोलिंग टीम ने पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही अनंतराम चौकी प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार को हाईवे से हटवाया, जिससे यातायात प्रभावित न हो। पुलिस के अनुसार, हादसे के बाद हाईवे पर आवागमन सुचारू बना रहा और मौके पर शांति एवं कानून व्यवस्था की स्थिति सामान्य रही।

ब्यूरो चीफ रामजी पोरवाल, औरैया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!