• Sat. Apr 18th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

बेटे के इंतजार में एक साल से राह देख रहे दंपत्ति, पुलिस खोजबीन करने में हुई निष्क्रिय, पीड़ित परिवार ने शासन से न्याय के गुहार लगाई

ByTen News One Desk

Jun 13, 2024
188 Views

बेटे के इंतजार में एक साल से राह देख रहे दंपत्ति, पुलिस खोजबीन करने में हुई निष्क्रिय, पीड़ित परिवार ने शासन से न्याय के गुहार लगाई



टेन न्यूज़ !! १३ जून २०२४ !! राकेश कुमार/रामवीर, बरेली


जनपद बरेली के तहसील फरीदपुर के गांव बसावनपुर के रहने वाले रामगोपाल ने बताया कि बीते साल 14 अगस्त को उनका बेटा अतुल कांवर चढ़ाने के लिए गांव के बेड़े के साथ गया

जलाभिषेक लखीमपुर खीरी के गोला गोकर्णनाथ शिव मंदिर में होना था सभी लोग तो वापस आ गए परंतु जब उनका बेटा वापस नहीं लौटा तो बड़ी खोजबीन की फिर भी उसका कोई पता नहीं चला।

उक्त के संबंध में थाना गोला में धारा 363 में अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत है बतौर गुमशुदा की तलाश की जा रही है।

लेकिन यह परिवार पिछले साल से अपने बेटे के घर आने की राह देख रहा है अभी तक अतुल का कुछ पता नहीं चला है पीड़ित परिवार ने शासन से न्याय के गुहार लगाई है।

राकेश कुमार रामवीर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!