• Sat. Apr 18th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल‌‌ के राष्ट्रीय अध्यक्ष का शुभ जन्मोत्सव को पदाधिकारियों ने सेवा संकल्प दिवस के रूप में मनाया

ByTen News One Desk

Jun 13, 2024
203 Views

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल‌‌ के राष्ट्रीय अध्यक्ष का शुभ जन्मोत्सव को पदाधिकारियों ने सेवा संकल्प दिवस के रूप में मनाया



टेन न्यूज़ !! १३ जून २०२४ ! ! प्रभाष चन्द्र ब्यूरो, कन्नौज


संदीप बंसल जी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल‌‌ के शुभ जन्मोत्सव को*सेवा संकल्प दिवस*के रूप में प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी 9जून को जिला अस्पताल जनपद कन्नौज संपूर्ण जनपद के प्रमुख पदाधिकारियों के साथ पहुंच कर सभी भर्ती मरीजों को दूध,फल,ब्रेड, बिस्कुट, मिष्ठान वितरण कर मनाया साथ ही आज़ दोहरी खुशी माननीय संदीप बंसल जी का शुभ जन्म दिवस तथा आदरणीय नरेन्द्र मोदी जी को लगातार तीसरी बार केन्द्रीय सरकार बनाने एवं तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने पर हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई प्रेषित की गई।

अन्त में माननीय प्रधानमंत्री जी से प्रबल मांग भी की गई कि उद्यमियों एवं व्यापारियों को जीएसटी की कठोर नियमावली का सरलीकरण किया जाये एवं उत्तर प्रदेश आकंठ भ्रष्टाचार में डूबी नौकरशाही पर शीघ्र अंकुश लगाया जाये जिससे आम जनता सहित उद्यमियों एवं व्यापारियों को राहत मिल सके।

अन्य सहभागी पदाधिकारी जिला उपाध्यक्ष गण नरेश वर्मा, रामानंद वर्मा, सतीश चन्द्र कटियार, राजेश सक्सेना, मनोज अग्रवाल,दिलीप गुप्ता, आलोक पाल, नगर अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश वर्मा ललइंया, नगर महामंत्री अजीत वर्मा सर्राफ आदि। अनिल गुप्त

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!