बड़े लाट साहब जुलूस को लेकर एएसपी नगर ने किया रूट मार्च, सुरक्षा इंतजामों की परखी तैयारियां होली एवं पारंपरिक लाट साहब जुलूस के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक द्वारा नगर क्षेत्र में व्यापक पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा रायबरेली: ईरान के सुप्रीम लीडर और नायब इमाम की हत्या के विरोध में शिया समुदाय का जोरदार प्रदर्शन औरैया में शांति, सौहार्द के साथ हुआ होलिका दहन अजीतमल में 223 स्थानों पर जलाई गई होली होली पर बाजारों में दिखी रौनक पिचकारियां खरीदते दिखे लोग
---Advertisement---

एक ही अर्थी पर दो बेटियों के शव रखते ही चीत्कार उठी मां, छल छला उठीं हर शख्स की आंखे

By Ten News One Desk

Published on:

220 Views

एक ही अर्थी पर दो बेटियों के शव रखते ही चीत्कार उठी मां, छल छला उठीं हर शख्स की आंखे

टेन न्यूज़ !! ०८ जुलाई २०२४ !! अमुक सक्सेना, तिलहर/शाहजहांपुर

ननिहाल में रह रही आरती और ज्योति के तालाब में मिले थे दो जवान बेटियों के शव एक साथ अर्थी पर रखे जाते ही बीमार हाल मां चीत्कार उठी । इस ह्रदय विदारक दृश्य को देख वहां मौजूद हर शख्स की आंख छल छला उठीं ।

कोतवाली क्षेत्र के गांव राजनपुर में ननिहाल में तीन साल से रह रहीं दो सगी बहने आरती 18 और ज्योति 14 शनिवार को बरसाती पानी में छत पर नहाते नहाते अपरान्ह करीब दो बजे घर के पालतू कुत्ते टॉमी को लेकर गांव के सरकारी अस्पताल के समीप स्थित तालाब की ओर चली गईं ।

जब देर तक नहीं लौटी तो उनके मामा विजय कुमार होमगार्ड उन्हे खोजने निकले । तालाब के किनारे लगे नल से टॉमी को बंधे और पास ही दोनो भांजियों की चप्पलें देख उन्हे आबाज देने लगे । उन्होंने जैसे ही कुत्ते टॉमी की डोरी खोली कि टॉमी ने तालाब में छलांग लगा दी ।

इस दौरान कई लोग वहां पहुंच गए । तालाब में जब लोग उतरे तो बाल उतराते दिखने पर वहां एक लड़की मिलने पर उसे बाहर निकाला गया । पुन: खोजबीन करने पर दूसरी लड़की का शव गहराई में मिल गया ।दोनों की मौत पर घर में कोहराम मच गया।

मृतका आरती और ज्योति के मामा विजय कुमार ने बताया कि बरेली जनपद के भमौरा थाना क्षेत्र के गांव बिहारीपुर निवासी उसके बहनोई अच्छू शर्मा वहन प्रेमशिला के साथ गुड़गांव में रहकर फैक्ट्री में मजदूरी करते हैं। उन्होंने अपनी बड़ी बेटी पूजा की शादी कर दी थी। जवान हो रही बेटी आरती व ज्योति एवं 10 वर्षीय पुत्र यश को तीन साल पहले यहां रहने भेज दिया था । विजय कोतवाली तिलहर में होमगार्ड के पद पर तैनात है।

विजय ने बताया की करीब एक सप्ताह पहले उसकी वहन प्रेम शीला भी बीमारी का इलाज कराने यहां आ गई थीं । जबकि अच्छू शर्मा दो बेटियों की मौत की खबर पर भी राजनपुर नहीं पहुंचे ।उन्होंने आशंका जताई कि तालाब में दोनों नहाने चली गई होगी । और गहरे पानी में उनकी डूबने से मौत हो गई।

सूचना मिलने पर तहसीलदार जयप्रकाश यादव के निर्देश पर क्षेत्रीय लेखपाल इरशाद हुसैन ने गांव पहुंचकर घटना की पड़ताल की और रिपोर्ट तहसीलदार को सौंपी । उधर परिजनों ने शवों का पोस्टमार्टम कराने से इंकार करते हुए दोनो को दफना दिया ।

Published On:

Follow Us On

---Advertisement---

Leave a Comment