• Sat. Apr 25th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

शाहजहांपुर में भाजपा सांसद ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री एवं भोजन वितरित किया

ByTen News One Desk

Jul 14, 2024
180 Views

शाहजहांपुर में भाजपा सांसद ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री एवं भोजन वितरित किया



टेन न्यूज़ !! १४ जुलाई २०२४ !! डीपी सिंह डेस्क @अमुक सक्सेना, तिलहर/शाहजहांपुर


शाहजहाँपुर भाजपा सांसद ने आज बरेली मोड के पास मोहल्ला अजीजगंज, नवादा इंदेपुर, आवास-विकास, जिला अस्पताल के पास बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री एवं भोजन वितरित किया।

इस दौरान सभी पीड़ितों से संवाद कर उनकी समस्याओं को जाना एवं अधिकारियों को शीघ्र सहायता पहुचाने हेतु निर्देशित किया। बीजेपी सांसद अरूण सागर ने बाढ़ पीड़ितों के दुख-दर्द को साझा किया। कहा कि बाढ़ पीड़ितों की हर संभव मदद की जाएगी, अभी राहत समग्री के रूप में भोजन का पैकेट, पानी की बोतल जैसे सामान का वितरण किया जा रहा है।

जल्द ही प्रशासन द्वारा सरकार की ओर से हर संभव मदद की जायेगी किसी भी बाढ़ पीड़ित को भूखा नहीं रहने दिया जाएगा। भाजपा सरकार बाढ़ पीड़ितों के साथ खड़ी है। अभी बाढ़ से बचाव की दिशा में कार्य चल रहे हैं। इसके बाद राहत की दिशा में युद्ध स्तर पर कार्य किए जाएंगे।

बाढ़ से जिनका गिरा घर, उनको दिए जाएंगे पक्के मकान बीजेपी सांसद ने कहा कि बाढ़ के बाद क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत कराई जाएगी। बाढ़ में किसानों की जो फसलें बर्बाद हुई हैं, उसके लिए राजस्व विभाग की टीमें सर्वे कार्य में लगाई है। सरकार की ओर से निर्धारित की गई क्षतिपूर्ति के हिसाब से किसानों को मुआवजा दिलाया जाएगा।

पूर्व की सपा व बसपा सरकार की आलेचना करते हुए कि इन सरकारों के कार्यकाल में बाढ़ आई थी, उस समय कोई भी मुख्यमंत्री बाढ़ पीड़ितों की स्थिति जानने उनके बीच नहीं आए। जबकि जब-जब भाजपा शासन में बाढ़ जैसी आपदा आई, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सीधे जनता के बीच जा रहे हैं।

तुरंत सहायता भी प्रदान कराई जा रही है।वह लखीमपुर और पीलीभीत का दौरा कर चुके ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!