• Sat. Apr 25th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

प्रभारी मंत्री नरेंद्र कश्यप ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में किया निरीक्षण, बाढ़ राहत शिविर में बाढ़ से प्रभावित 75 परिवारों को राहत सामग्री वितरित

ByTen News One Desk

Jul 17, 2024
214 Views

प्रभारी मंत्री नरेंद्र कश्यप ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में किया निरीक्षण, बाढ़ राहत शिविर में बाढ़ से प्रभावित 75 परिवारों को राहत सामग्री वितरित



मंत्री ने गन्ना शोध अतिथि गृह में बनाए गए बाढ़ राहत शिविर में बाढ़ से प्रभावित 75 परिवारों को राहत सामग्री वितरित की


प्रभारी मंत्री नरेन्द्र कश्यप ने बाढ़ प्रभावितों का विधिवत विवरण तैयार करने के दिये निर्देश


प्रभारी मंत्री ने प्राचार्य मेडिकल कालेज को जल्द चिकित्सीय सेवाएं शुरू करने हेतु किया निर्देशित


टेन न्यूज़ !! १७ जुलाई २०२४ !! डीपी सिंह डेस्क@ शाहजहांपुर


उत्तर प्रदेश सरकार के पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)/जनपद के प्रभारी मंत्री नरेंद्र कश्यप ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र, वैदपुर, बरेली मोड़, आवास विकास परिषद, राजकीय मेडिकल कॉलेज सहित अन्य स्थालों का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया।

इस दौरान मंत्री बाढ़ प्रभावितों से मिले और उनकी समस्या को भी सुना। उन्होने बाढ़ प्रभावित से वार्ता की तथा उन्हें मुहैया कराई जा रही राहत सामग्रियों के बारे में जानकारी ली। साथ ही उन्होने एकेसी ह्यंूडयी के पास क्षतिग्रस्त हुये हाईवे के तथा आस पास बाढ़ से हुयी क्षति का जायजा लिया।

मंत्री जी द्वारा आवास विकास कलोनी में निरीक्षण के दौरान राशन संबधित शिकायत मिलने पर उन्होंने एसडीएम सदर को तत्काल राशन बटवाने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि राशन बटवाकर अवगत भी कराया जाए। उन्होने बाढ़ प्रभावितों को अपना मोबाइल नंबर दिया और कहा कि राशन वितरण होने पर अवगत कराएं। मंत्री ने बाढ़ से हुए नुकसान का आकलन करने हेतु संबधित अधिकारियों को निर्देशित किया।

उन्होंने कहा कि बाढ़ प्रभावितों का विधिवत विवरण तैयार कराया जाए। बाढ़ से प्रभावित हुयी व्यवस्थाओं को तत्काल दुरूस्त करने के निर्देश मंत्री ने दिए। प्रदेश सरकार बाढ़ को लेकर अत्यन्त गम्भीर और संवेदनशील है, राहत एवं बचाव के कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही होने पर कठोर कार्यवाही की जाएगी। उन्होने कहा बाढ़ प्रभावितों को हर हाल में राहत सामग्री उपलब्ध कराने के साथ-साथ स्वास्थ्य सेवाएं तथा आवश्यक दवाओं की उपलब्धता भी सुनिश्चित की जाए।

प्रभारी मंत्री ने राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचकर इमरजेंसी, मुख्य औषधि भंडार एवं वार्डों का निरीक्षण किया। राजकीय मेडिकल कॉलेज में बाढ़ से हुए कचरा एवं कीचड़ की सफाई होती मिली। उन्होंने मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य को निर्देश दिए कि साफ सफाई सहित अन्य व्यवस्थाएं दुरुस्त कराकर जल्द से जल्द समस्त चिकित्सीय सेवाएं प्रारंभ कराएं। बाढ़ के कारण खराब हुये उपकरणों को भी जल्द मरम्मत करवाने हेतु निर्देशित किया।

मंत्री ने गन्ना शोध अतिथि गृह में बनाए गए बाढ़ राहत शिविर में बाढ़ से प्रभावित 75 परिवारों को सहायता वितरण कार्यक्रम के दौरान राहत सामग्री के साथ तीरपाल, जरी कैन आदि आवश्यक वस्तुओं को वितरण किया।

निरीक्षण दौरान ददरौल के विधायक अरविंद सिंह, महापौर अर्चना वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष केसी मिश्रा, महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता, नगर आयुक्त डॉ0 विपिन कुमार मिश्र, अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय कुमार पाण्डेय, उप जिलाधिकारी सदर ज्ञानेंद्रनाथ सहित अन्य संबंधित मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!