• Sat. Apr 25th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क पार करते समय बुजुर्ग की पिकप से टकराकर दर्दनाक मौत

ByTen News One Desk

Jul 18, 2024
265 Views

राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क पार करते समय बुजुर्ग की पिकप से टकराकर दर्दनाक मौत



टेन न्यूज़ !! १८ जुलाई २०२४ !! पप्पू अंसारी, मीरानपुर कटरा/शाहजहांपुर


लखनऊ दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क पार करते समय ग्राम जगन्नाथपुर के आशाराम 65 वर्ष की गुरुवार को महेंद्रा पीकअप से टकराकर दर्दनाक मौत हो गई है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम रिपोर्ट केलिए जिला अस्पताल शाहजहाँपुर भेज दिया है।
अपराह्न साढ़े तीन बजे क्षेत्र के ग्राम जगन्नाथपुर निवासी आशाराम 65वर्ष मीरानपुर कटरा की बाज़ार में खरीदारी करने केलिए जा रहे थे। मोहल्ला बंगशान में आशाराम लखनऊ दिल्ली राष्ट्रीय राजयमार्ग पर मजार शरीफ़ के पास सड़क को पार कर रहे थे।

बरेली से शाहजहाँपुर की ओर जारही तेज़ रफ़्तार महेंद्रा पीकअप से टकराकर आशाराम की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई है।

पुलिस ने आशाराम के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम रिपोर्ट के लिए जिला अस्पताल शाहजहाँपुर को भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!