बड़े लाट साहब जुलूस को लेकर एएसपी नगर ने किया रूट मार्च, सुरक्षा इंतजामों की परखी तैयारियां होली एवं पारंपरिक लाट साहब जुलूस के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक द्वारा नगर क्षेत्र में व्यापक पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा रायबरेली: ईरान के सुप्रीम लीडर और नायब इमाम की हत्या के विरोध में शिया समुदाय का जोरदार प्रदर्शन औरैया में शांति, सौहार्द के साथ हुआ होलिका दहन अजीतमल में 223 स्थानों पर जलाई गई होली होली पर बाजारों में दिखी रौनक पिचकारियां खरीदते दिखे लोग
---Advertisement---

डीएम उमेश प्रताप सिंह की अध्यक्षता में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में 48 शिकायतें हुईं दर्ज, नौ मामलों का मौके पर निस्तारण

By Ten News One Desk

Published on:

174 Views

डीएम उमेश प्रताप सिंह की अध्यक्षता में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में 48 शिकायतें हुईं दर्ज, नौ मामलों का मौके पर निस्तारण

टेन न्यूज़ !! २३ जुलाई २०२४ !! अमूक सक्सेना, तिलहर/शाहजहांपुर

डीएम उमेश प्रताप सिंह की अध्यक्षता में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 48 शिकायतें दर्ज हुईं । जिनमे से नौ मामलों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया।

डीएम ने अधिकारियों से आमजन की शिकायतों का गुणवत्तापरक व समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए। समाधान दिवस में विद्युत विभाग तिलहर के अधिशासी अभियंता हाईडिल तथा प्रधानों द्वारा जेई की शिकायत करने पर डीएम ने नाराजगी व्यक्त करते हुए अधिशासी अभियंता हाईडिल का जवाब तलब करने तथा जेई को चेतावनी जारी करने के निर्देश दिए।

डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतों को समझकर गंभीरता से निस्तारण करें । उन्होंने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का शीघ्रतिशीघ्र सर्वे पूर्ण कर आख्या उपलब्ध कराने पर बाल दिया । उन्होंने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पशुओं को कोई समस्या न हो और जलभराव की स्थिति से लोगों को निजात दिलाई जाने के भी निर्देश दिए ।

डीएम ने खाद्यान्न का समय से और पारदर्शिता पूर्ण ढंग से वितरण किए जाने पर भी जोर दिया । उन्होंने कहा कि आमजन की शिकायतों का निस्तारण प्रदेश सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है । सभी अधिकारी पूरी सजगता व गंभीरता से शिकायतों का निस्तारण करें।

उन्होंने भूमि व राजस्व संबंधी मामलों के निस्तारण के लिए कहा कि राजस्व व पुलिस विभाग की संयुक्त टीम गठित कर अधिकारी स्वयं मौके पर जाकर शिकायतों का निस्तारण करें। जिन शिकायतों का निस्तारण नियमानुसार नहीं किया जा सकता है उस संबंध में शिकायतकर्ता को लिखित में सूचित करें ताकि वह पुनः शिकायत न करें।

समाधान दिवस से पूर्व डीएम अधिकारियों के साथ तहसील परिसर में एक पेड़ मां के नाम का पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण व संतुलन का संदेश दिया।

इस दौरान एसपी अशोक कुमार मीणा, सीएमओ डा. आरके गौतम ,एसडीएम अंजली गंगवार , सीओ प्रयांक जैन , तहसीलदार जय प्रकाश यादव , एनटी जगत मोहन जोशी , मनु माथुर , पूनम मधुकर , निकहत सिद्दीकी , पूर्ति निरीक्षक आलोक कुमार , मनीष यादव , कोतवाल विशाल प्रताप सिंह समेत जिला स्तरीय तमाम अधिकारी मौजूद रहे।

Published On:

Follow Us On

---Advertisement---

Leave a Comment